[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर

नवलगढ़ में श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : श्री रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस संदर्भ में नवलगढ़ गौरक्षक दल की पूरी टीम शहर को सजाने में जुटी हुई है। भगवान श्री राम के ध्वजों के साथ शहर को दुल्हन की तरह सजाने का कार्य बड़े धूमधाम से किया जा रहा है।

शोभायात्रा गणेशपुरा से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामदेवरा चौक पर पहुंचेगी। इस यात्रा के पूरे मार्ग पर भगवा ध्वज व रंग-बिरंगी फर्रियों से शहर को सजाया जा रहा है।

नवलगढ़ गौरक्षक दल की टीम में भेरूसिंह, अनिल शर्मा, संदीप सैनी, संजय शर्मा, मयूर शर्मा, जयवीर सिंह, शिवराज सिंह मोरिया, यस शर्मा, तेज शर्मा, विकास सैनी, अनुराग सैनी, सज्जन सैनी, सूर्य प्रकाश, विपिन, पी रोहित सहित काफी संख्या कार्यकर्ता इस पावन आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है। टीम के सदस्य भैरों सिंह शेखावत ने बताया कि इस बार की शोभायात्रा को और भी खास और आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

नगरवासियों में इस शोभायात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और सभी लोग इस शुभ अवसर पर भगवान राम के जयकारे लगाने के लिए तैयार हैं।

Related Articles