[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में हाईवे पर अंधेरा और गड्ढों ने बढ़ाया खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में हाईवे पर अंधेरा और गड्ढों ने बढ़ाया खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बिसाऊ में हाईवे पर अंधेरा और गड्ढों ने बढ़ाया खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के चूरू–झुंझुनूं हाईवे पर खत्री फिलिंग स्टेशन के आगे कॉर्नर से मदरसे तक सड़क पर फैला अंधेरा और बीच सड़क में बने गड्ढे राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यहां कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

पूर्व पार्षद इलियास कुरैशी एवं स्थानीय दुकानदार मेजर खान ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के चलते इस पूरे मार्ग पर लगे बिजली के खंभों की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। रात के समय पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि सड़क के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा तथा कॉर्नर पर जमा गंदा पानी खतरे को और बढ़ा रहा है। गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इलियास कुरैशी ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को कई बार फोन कर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मेजर खान का कहना है कि पिछले करीब तीन माह से इस मार्ग की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने अब तक कोई सुध नहीं ली।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि हाईवे पर बंद स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराया जाए, सड़क के गड्ढों की मरम्मत की जाए तथा जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker