17 साल से रह रहे परिवार के बिजली-पानी कनेक्शन पर संकट, जिला कलक्टर से लगाई गुहार
17 साल से रह रहे परिवार के बिजली-पानी कनेक्शन पर संकट, जिला कलक्टर से लगाई गुहार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड संख्या 17 स्थित हवेली की गाल में लंबे समय से निवास कर रहे एक परिवार ने बिजली और पानी के कनेक्शन काटे जाने की आशंका को लेकर जिला कलक्टर झुंझुनूं को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है।
परिवार का कहना है कि वह वर्ष 2004 से इस मकान में निवास कर रहा है तथा पिछले करीब 17 वर्षों से नियमित रूप से बिजली और पानी की सेवाओं का उपयोग करते हुए समय पर बिलों का भुगतान करता आ रहा है। इसके बावजूद अब कनेक्शन हटाए जाने की संभावना से परिवार चिंतित है।
ज्ञापन में बताया गया कि संबंधित संपत्ति में हिस्सेदारी के आधार पर बिजली एवं पानी के कनेक्शन लिए गए थे। बाद में संपत्ति विवाद के मामले में न्यायालय के आदेशानुसार परिवार को मुआवजा राशि भी प्राप्त हो चुकी है, लेकिन अब मूलभूत सुविधाओं पर संकट खड़ा हो गया है।
परिवार ने प्रशासन को अवगत कराया कि घर में छोटे बच्चे और एक बीमार बुजुर्ग महिला हैं। ऐसे में बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं बंद होने पर उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
परिवार ने जिला प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित विभागों को बिजली और पानी के कनेक्शन नहीं काटने के निर्देश देने की मांग की है। अब इस मामले में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2347019

