नीमकाथाना में कांग्रेस की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक:जिलाध्यक्ष बोलीं- एकजुट होकर समस्याओं को हल करें
नीमकाथाना में कांग्रेस की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक:जिलाध्यक्ष बोलीं- एकजुट होकर समस्याओं को हल करें

नीमकाथाना : नीमकाथाना में कांग्रेस की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। शाहपुरा रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में नीमकाथाना प्रभारी सुरेन्द्र बनेवाल और जिलाध्यक्ष सुनिता गठाला का विधायक सुरेश मोदी ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।
विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि नीमकाथाना के कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद मजबूत हैं। वे पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि नीमकाथाना से कांग्रेस पार्टी अक्सर जीत दर्ज करती है। वर्तमान सांसद की जीत में भी स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है।

जिलाध्यक्ष सुनिता गठाला ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने नीमकाथाना जिले की मांग का जिक्र करते हुए विधायक मोदी के संघर्ष की सराहना की। मोदी जयपुर तक पैदल चले और 40 दिनों तक हेडक्वार्टर पर धरना दिया।
कार्यक्रम में नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान दोनों ब्लॉक की कार्यकारिणी के सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पार्षद मौजूद रहे।