चिड़ावा में कार पेड़ से टकराई:खुडाना के 55 वर्षीय सुभाष चंद घायल, उप जिला अस्पताल से झुंझुनू रेफर
चिड़ावा में कार पेड़ से टकराई:खुडाना के 55 वर्षीय सुभाष चंद घायल, उप जिला अस्पताल से झुंझुनू रेफर

चिड़ावा : चिड़ावा में ओजटू बायपास पर एक बलेनो कार के पेड़ से टकराने से खुडाना गांव के 55 वर्षीय सुभाष चंद घायल हो गए। यह हादसा सांवरिया होटल के नजदीक हुआ। चिड़ावा से झुंझुनूं जा रही कार तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई।

घायल सुभाष चंद को तत्काल उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. संत कुमार जांगिड़ ने उनका उपचार शुरू किया। नर्सिंग स्टाफ सदस्य सज्जन परिहार और कर्मवीर श्योराण ने भी प्राथमिक उपचार में सहयोग किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया है।