झुंझुनूं : घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलता है इनाम : मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के प्रचार हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : सड़क हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचा कर जीवन बचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन लोग जागरूकता के अभाव एवं कानूनी कार्रवाई की डर की वजह से घायल व्यक्ति की मदद नहीं करते हैं। जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि आमजन को जागरूक करने हेतु 6 से 13 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत राजकीय एवं निजी चिकित्सालय में योजना के प्रचार-प्रसार हेतु सनबोर्ड लगाए जाएंगे एवं संवेदीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं विद्यालय/ महाविद्यालय एवं पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत टोल प्लाजा/ पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को भी जागरूक किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2010141


