चिड़ावा के झांझोत में दीवारों पर लिखे मिले विवादित नारे:ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, पुलिस को दिया तीन दिन का समय
चिड़ावा के झांझोत में दीवारों पर लिखे मिले विवादित नारे:ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, पुलिस को दिया तीन दिन का समय
चिड़ावा : चिड़ावा के झांझोत गांव में 23 मार्च 2025 को कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव की दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं और मंदिर के पुजारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां लिख दी थी। गांव के सभी समुदायों ने इस घटना का विरोध किया। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन गुरुवार तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एक सभा कर ग्रामीणों ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। ग्रामीणों ने कहा कि समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी। ज्ञापन देते समय डीएसपी विकास धीन्धवाल भी मौजूद थे।
गांव के सभी समुदायों की मांग है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को समाज से बहिष्कृत किया जाए। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045205


