नीमकाथाना में दो नाबालिग 22 दिन से लापता:परिजनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द तलाश करने की मांग की
नीमकाथाना में दो नाबालिग 22 दिन से लापता:परिजनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द तलाश करने की मांग की
नीमकाथाना : नीमकाथाना में दो नाबालिग लड़कों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों किशोर 4 मार्च से गायब हैं। पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। ढाणी जोशीवाली निवासी नानगराम सैनी का 17 वर्षीय बेटा विष्णु सैनी स्कूल जाने के लिए सुबह 8 बजे घर से निकला था। इसी दिन छावनी के टीबा मोहल्ला निवासी मुरारी लाल सोमावत का 17 वर्षीय बेटा भी लापता हो गया।
विष्णु के परिजनों ने तीन दिन तक रिश्तेदारों के यहां तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर 13 मार्च को नीमकाथाना सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार को आशंका है कि उनके बेटे का अपहरण किया गया है। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लापता किशोरों की जल्द बरामदगी की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सरपंच विनोद कुमार, एडवोकेट गोपाल सैनी, श्रीराम शर्मा, राजू कुशला, सचिन शर्मा समेत कई लोग शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045756

