[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में गणगौर उत्सव:रोज सुबह 6 बजे से महिलाएं गीत गाती करती हैं पूजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में गणगौर उत्सव:रोज सुबह 6 बजे से महिलाएं गीत गाती करती हैं पूजा

सादुलपुर में गणगौर उत्सव:रोज सुबह 6 बजे से महिलाएं गीत गाती करती हैं पूजा

सादुलपुर : सादुलपुर शहर में गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में महिलाएं ईसर गणगौर के गीत गाकर और नृत्य कर परंपरा को जीवंत कर रही हैं। वार्ड 6 में इस त्योहार को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से महिलाएं एकत्र होकर गीत और नृत्य का आयोजन करती हैं। गणगौर की पूजा कर रहीं पूनम पूजा प्रजापत और निशा मीणा के अनुसार यह उत्सव होली के अगले दिन से प्रारंभ होता है।

नव विवाहित महिलाएं विशेष रूप से गणगौर की पूजा करती हैं। महिलाओं का कहना है कि यह पारंपरिक त्योहार उन्हें संस्कृति से जोड़ता है। उन्होंने स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया। बुधवार की सुबह सारदा प्रजापत ने गणगौर की बिनोरी निकाली। इस अवसर पर एडवोकेट गायत्री पुनिया, मनोहरी, गुड्डी, पुष्पा बाजिया, प्रीति, सुमन चौहान, माधवी चौहान, इंद्रा मीणा, भगवती सजना और संतोष प्रजापत सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

गणगौर का त्योहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान वे ईसर गणगौर की पूजा करती हैं और कथाएं सुनती हैं। यह त्योहार सुहाग और पति की दीर्घायु की कामना का प्रतीक माना जाता है।

Related Articles