[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू : शहीद राजेश कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झांझोत में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनू : शहीद राजेश कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झांझोत में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

वार्षिक उत्सव पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजन हुआ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनू : वार्षिक उत्सव पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजन हुआ। शहीद राजेश कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झांझोत में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अमित ओला पंचायत समिति सदस्य, विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि जंगशेर अली, सूबेदार रबनिवाज, सूबेदार होशियार सिंह पचार, कुलदीप सिंह, रामेश्वर पटवारी, सुभाष नेहरा पी ई ई ओ, गिडाणिया बूटीराम मील प्रधानाचार्य खुडोत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलबीर सिंह दूधवाल प्रधानाचार्य झांझोत ने की। कार्यक्रम में विजय सिंह के पुत्र सुशील धायल ने ₹3 लाख का सहयोग विद्यालय विकास हेतु दिया।

आदेश गोयल पुत्र मालाराम ने डिजिटल क्लासरूम बनवाने की घोषणा की। प्रधानाचार्य बलबीर सिंह दूधवाल ने ₹11000 का सहयोग दिया। सरपंच प्रतिनिधि जंग शेर अली ने ₹5100 का सहयोग दिया। व्याख्याता पवन आलड़िया, रजत चौधरी विद्याधर जिंदल ने एक एलईडी भेंट की। रणधीर सिंह शेखावत व राकेश शारीरिक शिक्षक ने 2100 सहयोग दिया। सूबेदार भरत सिंह पायल, प्रदीप पायल ने दो बडी अलमारी जाकिर कसाई ने एक डिजिटल घंटी, रघुवीर मीणा व मोहम्मद मुस्तफा ने एक-एक बड़ी दरी की घोषणा की।

कार्यक्रम में कमल सिंह धायल, प्रियंका बराला, राकेश शारीरिक शिक्षक का भामाशाह के रूप में सम्मान किया गया। भामाशाहो को प्रेरक करने वाले व्याख्याता पवन आलड़िया, शारीरिक शिक्षक राकेश तनानेनिया रहे। मंच का संचालन व्याख्याता पवन आलड़िया, राजकुमार झाझडिया वरिष्ठ अध्यापक ने किया कार्यक्रम में सुगानी वरिष्ठ अध्यापिका सुशील मीणा वरिष्ठ अध्यापक अनिल शर्मा वरिष्ठ अध्यापक ललिता महिला अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, पुष्पा, पूनम विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22