[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना नगरपालिका का बड़ा विस्तार:दो ग्राम पंचायत और दो राजस्व गांव शामिल, विकास को मिलेगी नई दिशा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना नगरपालिका का बड़ा विस्तार:दो ग्राम पंचायत और दो राजस्व गांव शामिल, विकास को मिलेगी नई दिशा

सिंघाना नगरपालिका का बड़ा विस्तार:दो ग्राम पंचायत और दो राजस्व गांव शामिल, विकास को मिलेगी नई दिशा

सिंघाना : राजस्थान सरकार ने सिंघाना नगरपालिका का विस्तार करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस विस्तार में दो ग्राम पंचायत और दो राजस्व गांव को शामिल किया गया है। निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इंद्रजीत सिंह ने आदेश जारी किए हैं। इसके तहत ग्राम पंचायत ढाणा और बनवास को पूर्ण रूप से नगरपालिका में शामिल किया जाएगा। साथ ही मोई सद्दा पंचायत के राजस्व गांव हुकमा की ढाणी और गुजरवास पंचायत के पिठौला को भी नगरपालिका क्षेत्र में जोड़ा जाएगा।

बुहाना एसडीएम सुमन के अनुसार, स्वायत्त शासन विभाग ने नगरपालिका विस्तार का प्रस्ताव मांगा था। प्रशासन ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर विभागीय अधिकारियों को भेज दिया था। इस विस्तार से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस निर्णय पर खुशी जताई है। उनका मानना है कि इससे गांवों का विकास होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में सिंघाना नगरपालिका का प्रशासन बुहाना एसडीएम के पास है। उन्हें 15 मार्च को नगरपालिका का प्रशासक नियुक्त किया गया है, क्योंकि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22