[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकुमार जाट हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग:एसएफआई ने किया प्रदर्शन, स्थानीय विधायक पर है आरोप, राजकोट में हुआ हत्याकांड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकुमार जाट हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग:एसएफआई ने किया प्रदर्शन, स्थानीय विधायक पर है आरोप, राजकोट में हुआ हत्याकांड

राजकुमार जाट हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग:एसएफआई ने किया प्रदर्शन, स्थानीय विधायक पर है आरोप, राजकोट में हुआ हत्याकांड

झुंझुनूं : छात्र संगठन एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने राजकुमार जाट हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। इस मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन एसएफआई के जिला अध्यक्ष आशीष पचार के नेतृत्व में किया गया, जहां छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने राज्य सरकार पर हत्या के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द सीबीआई जांच की मांग की।

यह है मामला

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले राजकुमार जाट गुजरात के राजकोट में अपने पिता के साथ रहते थे और यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रहे थे। कुछ समय पहले उनकी निर्मम हत्या कर दी गई, जिसके बाद से परिवार और समर्थकों में आक्रोश है।

एसएफआई के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गुर्जर ने बताया कि इस हत्या का आरोप वहां के स्थानीय विधायक और उनके पति, पूर्व विधायक जयराम जडेजा तथा उनके बेटे गणेश जडेजा पर लगाया जा रहा है। संगठन का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच आवश्यक है, ताकि वास्तविक दोषियों को सजा मिल सके।

सरकार पर लगाया दबाव में होने का आरोप

एसएफआई के पूर्व जिला अध्यक्ष अनीश धायल ने कहा कि इस हत्याकांड में राजनीतिक प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक दबाव में है, इसलिए 25 दिन बीत जाने के बाद भी सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार जल्द ही इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करवाती है, तो छात्र संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

एसएफआई का प्रदर्शन और ज्ञापन

झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट पर हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों छात्र शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और न्याय की मांग की। जिला अध्यक्ष आशीष पचार ने कहा कि यह सिर्फ राजकुमार जाट की हत्या का मामला नहीं है, बल्कि यह छात्रों की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा, हम किसी भी कीमत पर इस मामले को दबने नहीं देंगे। जब तक सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाते, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष विकास जेदिया, कपिल चोपड़ा, जिला संयुक्त सचिव मोहित टंडन, टुनटुन खत्री, आदिल भाटी, सोशल मीडिया प्रभारी शोएब खान, हेमलता शर्मा, उपेंद्र सिंह, सिंकेंद्र, रोहित गुर्जर, रवि सिहाग, अंकित उदास, लक्की, प्रीतम, दिव्या, दीक्षा सहित कई छात्र मौजूद रहे।

छात्रों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शन में मौजूद छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाते, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। छात्रों ने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए तैयार हैं और इसके लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा लेंगे।

परिजनों को न्याय कब मिलेगा

राजकुमार जाट के परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। परिजनों ने भी सीबीआई जांच की मांग की है और कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

आगे की रणनीति

एसएफआई ने घोषणा की है कि यदि जल्द ही इस मामले में सीबीआई जांच शुरू नहीं होती, तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। संगठन का कहना है कि वे इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर केंद्र सरकार से भी जांच की मांग करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22