[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन:तीन मुख्य मांगें रखीं, 4 अप्रैल को जयपुर में आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

राजगढ़ में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन:तीन मुख्य मांगें रखीं, 4 अप्रैल को जयपुर में आंदोलन की चेतावनी

राजगढ़ में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन:तीन मुख्य मांगें रखीं, 4 अप्रैल को जयपुर में आंदोलन की चेतावनी

राजगढ़ : राजगढ़ उपखंड में राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने तहसीलदार धीरज झाझड़िया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं।

कर्मचारियों की पहली मांग है कि निदेशालय के गठन में मंत्रालयिक कर्मचारियों को शामिल न किया जाए। दूसरी मांग में तहसीलदार पद की पदोन्नति कोटे में किसी भी तरह के बदलाव का विरोध किया गया है। तीसरी मांग के तहत उपखंड कार्यालय में एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी और दो वरिष्ठ सहायक के पद स्वीकृत करने की मांग की गई है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 4 अप्रैल को जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद आंदोलन का अगला चरण भी शुरू करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों की अनदेखी से राजस्व न्यायालय का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। साथ ही तहसीलदार पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष लोकेश कुमार, अस्तअली, पृथ्वीसिंह, अजय कुमार, सुखवीर पूनियां, छगन कुमार, सुनिल श्योराण, विकास पूनियां, दिलखुश, संदीप मीणा, हनुमान सहु, जयपाल सहित सभी राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77