[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी:झारखंड के रहने वाले युवक की मौत, एक गंभीर हालत में रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी:झारखंड के रहने वाले युवक की मौत, एक गंभीर हालत में रेफर

नीमकाथाना में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी:झारखंड के रहने वाले युवक की मौत, एक गंभीर हालत में रेफर

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सदर थाना क्षेत्र में जीर की चौकी के पास एक बड़ा हादसा हुआ। मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में झारखंड निवासी रोहित शाह (50) की मौत हो गई।

घटना में कुल 7 मजदूर घायल हुए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल अशोक सिंह (30) को जयपुर रेफर किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं घटना की सूचना पर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची घटनास्थल का जायजा लिया। ट्रैक्टर ट्रॉली से मजदूरों को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया।

सदर थाने के एएसआई राजूराम ने बताया-सभी मजदूर नीमकाथाना से पाटन की ओर जा रहे थे। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली से मजदूरों को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल मजदूर नरेश सिंह ने बताया-नीमकाथाना में टावर का काम चल रहा था। टावर का सामना लेने के लिए पाटन की ओर जा रहे थे, तभी अचानक से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली में कुल 11 लोग सवार थे। सभी मजदूर झारखंड जिला हाजिबाग के थे।

Related Articles