मेघवाल समाज संघ की बैठक में समाज हित पर चर्चा
मेघवाल समाज संघ की बैठक में समाज हित पर चर्चा

झुंझुनूं : मेघवाल समाज संघ (रजि) की साधारण सभा डॉ. अम्बेडकर भवन सुभाष चन्द्र सेवदा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिले के प्रथम एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन पर चर्चा की गई। इस दौरान समाज हित में किए गए वरिष्ठ नागरिकों के योगदान पर चर्चा की गई। वहीं, सुभाष मेघवाल, जवाहरपुरा को संघ का ज़लिाध्यक्ष एवं ग्यारसीलाल जिनोलिया बडागांव को उपाध्यक्ष तथा सुदेश कुमार गोठवाल खुडाना को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस दौरान जिले में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया गया।
बैठक में संरक्षक बलवीर सिंह काला, उपाध्यक्ष कमाण्डेंन्ट सुरेन्द्र कुमार काला, जिला महासचिव संगठन डॉ. विकास काला, पवन आलडिया, कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक गर्वा, महासचिव अजय काला, दिनेश बडजात्या,, मनोज चंदानी, मुकेश महरिया, सवाई सिंह सर्वा, अनिल बाडेटिया, राकेश कुमार सिरोहा, विधि सलाहकार सुनिल सेवदा, सीताराम सेवदा, रामानंद आर्या, सरपंच महावीर सिंह, सुभाषचंद्र, अशोक मंडार, करनी राम बरवड , विकास आल्हा, रामानंद आर्य, प्रभुदयाल गहन, शीशराम सिलोलिया, धर्मपाल देवठिया, राजकमल भीमसर, ओमप्रकाश आलरिया आदि मौजूद रहे।