रींगस के एसीजेएम कोर्ट में आग की सूचना पर हड़कंप:मॉकड्रिल में 4 मिनट में फायर ब्रिगेड और 13 मिनट में पहुंची पुलिस, बचाव कार्य का अभ्यास
रींगस के एसीजेएम कोर्ट में आग की सूचना पर हड़कंप:मॉकड्रिल में 4 मिनट में फायर ब्रिगेड और 13 मिनट में पहुंची पुलिस, बचाव कार्य का अभ्यास
रींगस : रींगस एसीजेएम कोर्ट में शुक्रवार दोपहर आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। साइरन बजाती फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियां तुरंत न्यायालय परिसर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड ने कचरे में लगी आग को बुझाया और कार्यालय परिसर में राहत व बचाव कार्य किया। इस दौरान होमगार्ड कर्मचारी विनोद कुमार आग बुझाने के प्रयास में घायल हो गए। फायर ब्रिगेड 4 मिनट और 13 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस 4 मिनट में घायल कर्मचारी को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
करीब 20 मिनट बाद पता चला कि यह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीकर के आदेश पर नगर पालिका रींगस के सहयोग से की गई मॉकड्रिल थी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सरिता चौधरी और न्यायालय की पीठासीन अधिकारी ममता रोहिला ने बताया कि यह आयोजन आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य का अभ्यास था।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट गिरिराज सिंह तंवर के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, अस्पताल प्रभारी रामावतार दायमा, रीडर रितेश शर्मा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037806


