मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी:युवक से 4.85 लाख रुपए हड़पे, इलेक्ट्रिशियन की पोस्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया
मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी:युवक से 4.85 लाख रुपए हड़पे, इलेक्ट्रिशियन की पोस्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया
फतेहपुर : सीकर के फतेहपुर सदर थाना इलाके में मर्चेंट नेवी में इलेक्ट्रिशियन की पोस्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक से 4.85 लाख रुपए हड़प लिए गए। लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीकर के फतेहपुर सदर थाने में अशोक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके जीजा मनोज कुमार घर पर आए हुए थे। इस दौरान मनोज कुमार के पास उनके गांव के रहने वाले दिनेश कुमार का कॉल आया। उसने कहा कि तुम्हारा साला अशोक आईटीआई का कोर्स किया हुआ है। उसे मर्चेंट नेवी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर नौकरी लगवा दूंगा। जिसने हर महीने 1 लाख रुपए वेतन मिलने की बात कही।
इसके बाद दिनेश बाइक लेकर अशोक के घर पर आया और मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.65 लाख रुपए लेकर चला गया और बाकी 2.20 लाख रुपए किश्तों में देने की बात कही। साथ ही अशोक को अपने स्तर पर एक डिप्लोमा करने को कहा। दिनेश के कहने पर अशोक ने CDC डिप्लोमा पूरा कर लिया। सर्टिफिकेट मिलने के बाद अशोक दिनेश के गांव गया। उसने अपना सर्टिफिकेट,आईटीआई मार्कशीट सहित अन्य डॉक्यूमेंट दिनेश को दे दिए। इस बीच ही शेष 2.20 लाख रुपए भी अशोक के द्वारा दिनेश को भेज दिए गए। अब दिनेश ने नौकरी लगवाने से मना कर दिया है। फिलहाल फतेहपुर सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।