बुजुर्ग ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया:परिजनों ने शव को नीचे उतार पुलिस को दी सूचना; हेड कॉन्स्टेबल ने कहा- चादर में लिपटा मिला शव
बुजुर्ग ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया:परिजनों ने शव को नीचे उतार पुलिस को दी सूचना; हेड कॉन्स्टेबल ने कहा- चादर में लिपटा मिला शव
लक्ष्मणगढ़ : सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में 62 साल के बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। लक्ष्मणगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल रामदेव सिंह ने बताया कि आज टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि वार्ड नंबर-1 में 62 साल के मोहम्मद अनवर ने सुसाइड कर लिया। जब टीम मौके पर पहुंची तो मोहम्मद अनवर का शव दूसरे कमरे में चादर से लिपटा मिला। जबकि दूसरे कमरे में चादर से बना फांसी का फंदा लटका मिला। हालांकि मृतक के गले पर लटकने का कोई निशान नहीं मिला है।
हेड कॉन्स्टेबल रामदेव सिंह ने बताया कि मोहम्मद अनवर की बॉडी को फंदे से उतारकर परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल भी लेकर गए। जहां से उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। तो वे मोहम्मद अनवर को वापस घर पर लेकर आ गए। हालांकि परिजनों ने अब पुलिस को मौखिक रूप से बताया है कि मोहम्मद अनवर का किसी से पैसों का लेनदेन था। फिलहाल लक्ष्मणगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037905


