[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रॉले ने कार को मारी टक्कर, 3 की मौत:दिल्ली से खाटूश्यामजी जा रहे थे श्रद्धालु, 6 घायल; यूपी-हरियाणा के रहने वाले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटपूतलीजयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रॉले ने कार को मारी टक्कर, 3 की मौत:दिल्ली से खाटूश्यामजी जा रहे थे श्रद्धालु, 6 घायल; यूपी-हरियाणा के रहने वाले

ट्रॉले ने कार को मारी टक्कर, 3 की मौत:दिल्ली से खाटूश्यामजी जा रहे थे श्रद्धालु, 6 घायल; यूपी-हरियाणा के रहने वाले

कोटपूतली : कोटपूतली में एक ट्रॉले ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 2 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार श्रद्धालु दिल्ली से खाटूश्यामजी की यात्रा पर जा रहे थे। यह हादसा शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर मोरदा पुलिया के पास हुआ।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पनियाला पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया।

हादसे से जुड़ी PHOTOS…

हादसे के बाद 6 घायलों को इलाज के लिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे के बाद 6 घायलों को इलाज के लिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे के समय कार में कुल 7 लोग सवार थे। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के समय कार में कुल 7 लोग सवार थे। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

हरियाणा, UP और राजस्थान के रहने वाले

डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने बताया- कार में सवार श्रद्धालु दिल्ली से खाटूश्याम जी की यात्रा पर जा रहे थे। हादसे के समय कार में कुल 7 लोग सवार थे। 2 लोग ट्रोले में थे, जो गंभीर घायल हैं। हादसे में मृत तीनों लोग मेरठ के रहने वाले हैं। मृतकों में रेखा (पत्नी नरेंद्र सिंह जाट) निवासी अमरसिंहपुर मेरठ, पार्थ (8 वर्ष, पुत्र सुनील कुमार) निवासी मोदीपुरम मेरठ और कामेरा (पत्नी हरेंद्र) निवासी उमर खालिदपुर मेरठ शामिल हैं।

गंभीर हालत में जयपुर रेफर किए गए घायलों में ज्योति जाट (34) निवासी खाना खेड़ा जिला मेरठ, रश्मि जाट (35) और हिमांशु जाट (38) दोनों निवासी थाना पलवल हरियाणा, हेमराज गुर्जर (22) निवासी थाना पाटन जिला सीकर शामिल हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet