[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मरीजों की मदद के लिए अस्पताल में नई पहल:डीबी अस्पताल में हेल्प डेस्क से मिलेगी डॉक्टरों की जानकारी, दो कर्मचारी करेंगे मदद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मरीजों की मदद के लिए अस्पताल में नई पहल:डीबी अस्पताल में हेल्प डेस्क से मिलेगी डॉक्टरों की जानकारी, दो कर्मचारी करेंगे मदद

मरीजों की मदद के लिए अस्पताल में नई पहल:डीबी अस्पताल में हेल्प डेस्क से मिलेगी डॉक्टरों की जानकारी, दो कर्मचारी करेंगे मदद

चूरू : चूरू के गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए एक नई पहल की गई है। अस्पताल में हेल्प डेस्क की शुरुआत की जा रही है। यह डेस्क आउटडोर के समय मरीजों की मदद के लिए कार्य करेगी। हेल्प डेस्क पर दो कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। वे मरीजों को डॉक्टरों के नाम, मोबाइल नंबर और उनके कक्ष की जानकारी देंगे। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार की यह नई पहल मरीजों के लिए काफी मददगार साबित होगी।

डॉ. पुकार ने बताया कि आउटडोर के समय मरीजों को डॉक्टर ढूंढने में परेशानी होती है। कई बार मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट जाते हैं। अब मरीज डॉक्टर से सीधे मोबाइल पर संपर्क कर सकेंगे। पहले अस्पताल में रोगी मित्र काउंटर था, जो कुछ समय बाद बंद हो गया था। अब इसी व्यवस्था को हेल्प डेस्क के रूप में दोबारा शुरू किया जा रहा है। डॉ. पुकार के प्रिंसिपल बनने के बाद अस्पताल में कई सुधार हुए हैं। नर्सिंग स्टाफ के वार्डों में भी बदलाव किए गए हैं। हालांकि कुछ नर्सिंग स्टाफ इन बदलावों से नाखुश हैं। फिर भी अस्पताल के कर्मचारियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Related Articles