चूरू में शहीद स्मारक का नाम बदलने पर विवाद:पूर्व सैनिकों ने वीरगति स्मारक नाम का किया विरोध, कहा- शहीद शब्द जनप्रिय
चूरू में शहीद स्मारक का नाम बदलने पर विवाद:पूर्व सैनिकों ने वीरगति स्मारक नाम का किया विरोध, कहा- शहीद शब्द जनप्रिय
सादुलपुर : चूरू जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक का नाम बदलकर वीरगति स्मारक किए जाने का विवाद बढ़ गया है। राजगढ़ तहसील के पूर्व सैनिकों ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की देखरेख में भामाशाह द्वारा स्मारक का जीर्णोद्धार कार्य करवाया जा रहा है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि वे जीर्णोद्धार का स्वागत करते हैं, लेकिन बिना किसी सार्वजनिक सूचना के स्मारक का नाम बदलना उचित नहीं है।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीद शब्द आम जनता में बेहद लोकप्रिय है। नाम बदलने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्मारक का नाम बदलने के फैसले पर तत्काल रोक लगाई जाए। स्मारक के नाम परिवर्तन को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ता जा रहा है। पूर्व सैनिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971842


