[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

30 घंटे बाद परिजनों ने लिया महिला का शव:मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद के आश्वासन पर बनी सहमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

30 घंटे बाद परिजनों ने लिया महिला का शव:मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद के आश्वासन पर बनी सहमति

30 घंटे बाद परिजनों ने लिया महिला का शव:मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद के आश्वासन पर बनी सहमति

झुंझुनूं : सड़क हादसे में महिला की मौत के करीब 30 घंटे बाद परिजनों ने शव लिया। मौके पर पहुंचे झुंझुनू एसडीएम हवा सिंह यादव और झुंझुनू डीएसपी वीरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने परिजनों को समझाया कि सरकार की ओर से जो भी संभव मदद होगी, उसे दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष और जिला प्रशासन की तरफ से मदद का आश्वासन दिया, जिसके बाद सहमति बनी।

पुलिस ने घटना में शामिल स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया और आरोपी की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुढ़ा मोड़ पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।

यह है मामला शहर के गुढ़ा मोड़ पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जब स्कॉर्पियो ने लक्ष्मी देवी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

मृतका के पोते वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में परिजनों ने मांग की कि जब तक पुलिस अज्ञात वाहन को जब्त नहीं करती और आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव नहीं लेंगे। लक्ष्मी देवी के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना गुजारा करती थीं और उनके परिवार में दो पोते और चार पोतियां हैं। परिजनों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet