[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्णकार समाज का होली स्नेह मिलन एवं बैठक जिला मुख्यालय के नेपालियों के मन्दिर परिसर में आयोजित हुई बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वर्णकार समाज का होली स्नेह मिलन एवं बैठक जिला मुख्यालय के नेपालियों के मन्दिर परिसर में आयोजित हुई बैठक

स्वर्णकार समाज का होली स्नेह मिलन एवं बैठक जिला मुख्यालय के नेपालियों के मन्दिर परिसर में आयोजित हुई बैठक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अध्यक्ष शिवकुमार तुणगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम अध्यक्ष द्वारा सभा प्रारम्भ करने की घोषणा के साथ सभी को होली की शुभकामनाएं दी गई। उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी तथा गुलाल लगाकर प्रसन्नता जाहिर की गई। सचिव द्वारा पिछले तीन माह के सेवा कार्यों के बारे में अवगत करवाया जिस पर आपसी विचार कर प्रसन्नता जाहिर की गई। सचिव द्वारा आगे किए जाने वाले सेवा कार्यों एवं सेवा शिविरों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया की सीतसर व भीमसर बालाजी मेला जो 10 व 11 अप्रैल को भरेगा जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति यात्रियों, दर्शनार्थियों के लिए चाय-नाश्ता, दवा का शिविर लगाया जाएगा तथा सामाजिक कार्यों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह सचिव, कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज बंधू मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22