[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के ऐतिहासिक काला बुझा बांध को खतरा:अवैध खनन से स्कूल और मंदिर भी प्रभावित, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के ऐतिहासिक काला बुझा बांध को खतरा:अवैध खनन से स्कूल और मंदिर भी प्रभावित, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

खेतड़ी के ऐतिहासिक काला बुझा बांध को खतरा:अवैध खनन से स्कूल और मंदिर भी प्रभावित, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

पपुरना : खेतड़ी के ऐतिहासिक काला बुझा बांध के पास अवैध खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर अवैध खनन बंद करवा कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि बांध के पास पहाड़ी में भारी ब्लास्टिंग कर अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे बांध की दीवारों को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा, अवैध रूप से चलाई जा रही माइंस से 200 मीटर दूर प्राथमिक स्कूल, देवनारायण मंदिर और भैरव मंदिर भी हैं, जहां आए दिन होने वाली ब्लास्टिंग से पत्थर उछलकर गिरते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन करने में जुटे लोगों के पास ब्लास्टिंग का कोई लाइसेंस नहीं है और हाल बनाकर ब्लास्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर अवैध खनन बंद करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में बताया कि पपुरना स्थित ऐतिहासिक काला बुझा बांध के पास पहाड़ी में भारी ब्लास्टिंग कर अवैध खनन किया जा रहा है। रोजाना होने वाली भारी ब्लास्टिंग से बांध की दिवारो को नुक्सान हो रहा है। माइंस चलाने वाले लोगों ने अवैध खनन के लिए धर्मकांटा भी लगा रखा है।ग्रामीणों ने बताया कि अवैध रूप से चलाई जा रही माइंस से 200 मीटर दूर प्राथमिक स्कूल, देवनारायण मंदिर व भैरव मंदिर भी है। आए दिन होने वाली ब्लास्टिंग से पत्थर उछलकर स्कूल व मंदिर में आकर गिरते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। अवैध खनन करने में जुटे लोगों के पास ब्लास्टिंग का कोई लाइसेंस भी नहीं है तथा हाल बनाकर ब्लास्टिंग कर रहे हैं। भारी ब्लास्टिंग से आसपास के मकानों में दरारें आ रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर अवैध खनन बंद करवाने की मांग की है। तहसीलदार सुनील कुमार ने जल्द मौके की रिपोर्ट मंगवाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी, लीलाराम गुर्जर, राकेश कुमार, नरेंद्र, धर्मवीर, कर्ण सैनी, ख्यालीराम, रोहिताश, जितेंद्र, राजेंद्र, यादराम, हवा सिंह, दुर्गा प्रसाद सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22