[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत:परिजनों का हॉस्पिटल पर प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग; गुढ़ा रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत:परिजनों का हॉस्पिटल पर प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग; गुढ़ा रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा

सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत:परिजनों का हॉस्पिटल पर प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग; गुढ़ा रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में गुढ़ा मोड़ पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में महिला लक्ष्मी देवी(80) की मौत हो गई। हादसा स्पार हॉस्पिटल के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद उन्हें बीडीके अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन और स्थानीय लोग बीडीके अस्पताल पहुंच गए और वहां विरोध प्रदर्शन किया। मृतका के पोते वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में परिजनों ने मांग की कि जब तक पुलिस अज्ञात वाहन को जब्त नहीं करती और आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव नहीं लेंगे। परिजनों का कहना था कि लक्ष्मी देवी मजदूरी करके अपना गुजारा करती थीं। उनके परिवार में दो पोते और चार पोतियां हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाने के एसआई पवन कुमार ने परिजनों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुढ़ा मोड़ पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22