[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में रामनवमी को निकलेगी शोभायात्र:6 अप्रैल को दोपहर 2:15 बजे गढ़ प्रांगण से होगी शुरू, जीवंत झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में रामनवमी को निकलेगी शोभायात्र:6 अप्रैल को दोपहर 2:15 बजे गढ़ प्रांगण से होगी शुरू, जीवंत झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

फतेहपुर में रामनवमी को निकलेगी शोभायात्र:6 अप्रैल को दोपहर 2:15 बजे गढ़ प्रांगण से होगी शुरू, जीवंत झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

फतेहपुर : फतेहपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर 6 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार शाम को हनुमान प्रसाद धनुका आदर्श विद्या मंदिर में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। शोभायात्रा दोपहर 2:15 बजे गढ़ प्रांगण से प्रारंभ होगी। यात्रा का मार्ग सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, लक्ष्मीनाथ जी महाराज का मंदिर, थलवा आश्रम से होते हुए आगे बढ़ेगा। फिर पुराने सिनेमा हॉल, बावड़ी गेट बस स्टैंड, आसाराम जी मंदिर और सिटी सेंटर से होकर वापस गढ़ परिसर में समाप्त होगी।

बैठक में शोभायात्रा की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान रामनवमी शोभायात्रा का पोस्टर भी जारी किया गया। कस्बेवासियों ने यात्रा के दौरान भक्तों के लिए जगह-जगह जूस और ठंडे पानी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। शोभायात्रा में अनेक जीवंत झांकियां भी सजाई जाएंगी, जो इसे और भी आकर्षक बनाएंगी।

Related Articles