[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में भाजपा का होली स्नेह मिलन:सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर बोले- क्षेत्र में होंगे बड़े विकास कार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में भाजपा का होली स्नेह मिलन:सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर बोले- क्षेत्र में होंगे बड़े विकास कार्य

नीमकाथाना में भाजपा का होली स्नेह मिलन:सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर बोले- क्षेत्र में होंगे बड़े विकास कार्य

नीमकाथाना : नीमकाथाना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने शिरकत की। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। बाजौर ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर वे कभी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने उम्मीद से ज्यादा विकास कार्य करने का वादा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायतों और वार्डों के पुनर्गठन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में पार्टी को फायदा मिलेगा।

भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और आमजन।
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और आमजन।

नीमकाथाना जिले के मुद्दे पर बाजौर ने विधायक सुरेश मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी को जिला बनाने में कोई रुचि नहीं थी। वे केवल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बाजौर ने आरोप लगाया कि मोदी एक भी दिन जिला कमेटी से नहीं मिले और न ही अपना पक्ष रखा। कार्यक्रम में पाटन प्रधान सुवा लाल सैनी, पूर्व विधायक फूल चंद गुर्जर, नगर अध्यक्ष इंद्राज सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles