[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिस्कस थ्रो में 50+ उम्र में भी जीता गोल्ड मेडल:पिलानी की माया सैनी ने पहला स्थान हासिल किया, महेंद्र स्वामी को मिला कांस्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

डिस्कस थ्रो में 50+ उम्र में भी जीता गोल्ड मेडल:पिलानी की माया सैनी ने पहला स्थान हासिल किया, महेंद्र स्वामी को मिला कांस्य

डिस्कस थ्रो में 50+ उम्र में भी जीता गोल्ड मेडल:पिलानी की माया सैनी ने पहला स्थान हासिल किया, महेंद्र स्वामी को मिला कांस्य

पिलानी : बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में आयोजित 45वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में पिलानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलीट माया सैनी ने तीन पदक जीते। उन्होंने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, शॉटपुट में रजत और जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया।

महेंद्र स्वामी ने 3000 मीटर स्टीपल चेज में कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ी 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। माया सैनी ने कहा कि उम्र महज एक संख्या है और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में सफलता हासिल कर सकता है।

मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह चैम्पियनशिप 4 से 9 मार्च तक चली। भगत सिंह सर्किल पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद राजकुमार नायक, एथलेटिक संघ के पूर्व सेक्रेटरी वीरेन्द्र सिंह राठौड़, सुनील कुमार, शारीरिक शिक्षक सरोज सिंह, राकेश भार्गव, मनोज शर्मा, विनोद मोयल, कैलाश चंद्र, राजकुमार वर्मा, कमल नायक, शेर सिंह फौजी, राजन नायक, अर्चना शर्मा, अनु वर्मा आदि शारीरिक शिक्षक मौजूद थे। इसके अलावा विकास, सोमवीर, एंजेल, मोनिका, सुमित, आदित्य, मोहित, गौतम, नरेश, निखिल सहित पिलानी के कई युवा खिलाड़ी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles