[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक को ब्लैकमेल कर एंठे लाखों रुपए:युवती और उसकी मां-बहन पर लगाए आरोप, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक को ब्लैकमेल कर एंठे लाखों रुपए:युवती और उसकी मां-बहन पर लगाए आरोप, मामला दर्ज

युवक को ब्लैकमेल कर एंठे लाखों रुपए:युवती और उसकी मां-बहन पर लगाए आरोप, मामला दर्ज

अजमेर : नसीराबाद के निकट गांव निवासी युवक ने एक युवती और उसकी मां व भाई-बहनों पर अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने और लगातार रुपयों की मांग व रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

न्यायिक इस्तगासे के माध्यम से सदर थाने में दर्ज कराए मामले में पीड़ित ने आरोप लगाया कि साल 2014 में कॉलेज पढ़ते समय उसकी दोस्ती स्थानीय युवती से हुई थी। दोस्ती के कारण वह आरोपी युवती के घर भी आता-जाता था, जिसके चलते उसकी माता व भाई बहन भी उससे परिचित थे। कॉलेज के बाद वह ट्रांसपोर्ट व अकाउंटेंट का कार्य करने लगा जिससे उसकी आमदनी अच्छी थी। उसकी आमदनी को देखते हुए आरोपी युवती व उसके परिजनों के मन में षड़यंत्र आ गया।

परिवादी युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी युवती के बार-बार कहने पर दोनों की आपसी सहमति से वर्ष 2017 में दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गए तथा इसके बाद भी कई बार शारीरिक संबंध बने। इस दौरान आरोपी युवती ने धोखे से व चोरी-छिपे उसके अश्लील फोटो ले लिए। अश्लील फोटो लेने के बाद आरोपी युवती व उसके परिजन फोटो को वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसके ब्लैकमेल करने लगे।

जिसके कारण उसने 2017 में आरोपी युवती को 67900 रुपए का मोबाइल दिलाया और वर्ष 2019 से अब तक वह 1773950 रुपए आरोपी युवती के खाते में डाल चुका है। लेकिन उसके बाद भी आरोपियों की भूख शांत नहीं हुई और वह नए-नए तरीको से उसे ब्लैकमेल करने लगे।

परिवादी का आरोप है कि वर्ष 2021 में जब आरोपी युवती की शादी थी तो आरोपियों ने उसके माता-पिता पर दबाव डाला कि यदि शादी के लिए उन्हें 10 लाख रुपए नहीं दिए तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जिस पर उसने शादी के लिए आरोपियों को लाखों रुपए का सामान दिलवाया गया। लेकिन 2021 में आरोपी युवती का पति से विवाह विच्छेद हो गया।

उसके बाद पुन: आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे और उस पर अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी उससे 10 लाख रुपए देने की मांग करने लगे जिस पर उसने इतने पैसे नहीं होने की बात की तो आरोपियों ने उसके विरुद्ध बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया और उससे 20 लाख रुपए की मांग कर रहे है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62