[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू को मिली नई नगर पालिका:साहवा ग्राम पंचायत का दर्जा बढ़ा, सीएम ने रिप्लाई बजट में की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू को मिली नई नगर पालिका:साहवा ग्राम पंचायत का दर्जा बढ़ा, सीएम ने रिप्लाई बजट में की घोषणा

चूरू को मिली नई नगर पालिका:साहवा ग्राम पंचायत का दर्जा बढ़ा, सीएम ने रिप्लाई बजट में की घोषणा

चूरू : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिप्लाई बजट में चूरू जिले की साहवा ग्राम पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की है। इस फैसले से साहवा के निवासियों को नगर पालिका संबंधी कामों के लिए तारानगर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने मुख्य बाजार से रैली निकाली। यह रैली बस स्टैंड रोड होते हुए पुराने बस स्टैंड तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने डीजे पर डांस कर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता विद्याधर पारीक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने होली के मौके पर साहवा को यह विशेष तोहफा दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेगा। क्षेत्र में अब विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62