[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर के दो वांछित बदमाश चूरू से गिरफ्तार:अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर के दो वांछित बदमाश चूरू से गिरफ्तार:अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

जयपुर के दो वांछित बदमाश चूरू से गिरफ्तार:अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू की साहवा पुलिस ने बुधवार को दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। साहवा थानाधिकारी रामप्रताप ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान भनीण गांव के पास दो संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस गाड़ी देखकर दोनों छिपने की कोशिश करने लगे। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार मिले। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जयपुर मानसरोवर निवासी रवि कुमार (25) और झोटवाड़ा निवासी मुकेश चौधरी (31) के रूप में हुई है। दोनों जयपुर के महेश नगर थाने में दर्ज मामलों में वांछित हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए इस क्षेत्र में फरारी काट रहे थे। गुरुवार सुबह दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin