[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : विवेकानंद क्रिकेट कप प्रतियोगिता:उद्घाटन मैच में ढोसी ने पपूरना को 17 रन से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : विवेकानंद क्रिकेट कप प्रतियोगिता:उद्घाटन मैच में ढोसी ने पपूरना को 17 रन से हराया

विवेकानंद क्रिकेट कप प्रतियोगिता:उद्घाटन मैच में ढोसी ने पपूरना को 17 रन से हराया

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड खेल मैदान में बुधवार को विवेकानंद कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन गीता देवी, विशिष्ट अतिथी कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी, डॉ महेंद्र सैनी ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डी देवी थी, जबकि अध्यक्षता श्रवणदत नारनौलिया ने की।

समारोह में मुख्य अतिथि गीता सैनी ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए प्रतियोगिता करवाई जा रही है। खेलों से शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है तथा भविष्य में भी क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों का भी आयोजन करवाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से युवाओं को आगे बढ़ने में काफी प्रेरणा मिलती है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य को लेकर जागरूक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

नगर पालिका खेलों के लिए हमेशा युवाओं को प्रोत्साहित करती रहेगी। विवेकानंद कप क्रिकेट प्रतियोगिता में 40 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें उद्घाटन मैच में ढोसी ने पपूरना को 17 रन से हराया। उद्घाटन मैच में पपूरना ने टास जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। ढोसी ने पहले खेलते हुए 12ओवर में 123 रन बनाए, जवाब में पपूरना की टीम 12 और समाप्त होने पर 106 रन ही बना सकी।

ढोसी की टीम की तरफ से सर्वाधिक रन सोनू ने बनाए। कार्यक्रम मे ईश्वर पांडे, विनोद सोनी, प्रताप सिंह, अनिल बोहरा,पार्षद हारून, महावीर, राहुल सैनी, मोहन राजोरिया, विजय सैनी, सुनील सैनी, अनिल सोनी, सुखराम, नरेश सैनी, कैलाश सैनी, गोविंद सैनी, विजय, मोहित, प्रेम सैनी, राजू सैनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet