[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रसगुल्ला फैक्ट्री में की थी लाखों की चोरी:पुलिस ने खाना बनाने वाले रसोइए को पकड़ा, कैश व अपाचे बाइक बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रसगुल्ला फैक्ट्री में की थी लाखों की चोरी:पुलिस ने खाना बनाने वाले रसोइए को पकड़ा, कैश व अपाचे बाइक बरामद

रसगुल्ला फैक्ट्री में की थी लाखों की चोरी:पुलिस ने खाना बनाने वाले रसोइए को पकड़ा, कैश व अपाचे बाइक बरामद

सीकर : सीकर की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रसगुल्ला फैक्ट्री में लाखों रुपए की चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फैक्ट्री से अपाचे बाइक भी चुराकर भाग गया था। आरोपी रसगुल्ला फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करता था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मार्च को मुन्नाराम (28) निवासी भढाढर (सीकर) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि वह श्री बालाजी रसगुल्ला फैक्ट्री सीकर में मुनीम का काम करता है। 3 मार्च को उसने बाजार से कलेक्ट किया हुआ कैश 117600 रखा था। जिसे फैक्ट्री में खाना बनाने वाला रसोईया चोरी कर भाग गया। आरोपी फैक्ट्री से अपाचे बाइक भी चोरी कर ले गया।

जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसका पीछा किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 103500 व अपाचे बाइक बरामद कर ली। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय कुमार (20) निवासी सुकलपुरा (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22