[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8.68 लाख की लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार:बिजनेस पार्टनर से रुपए लेकर जा रहा था व्यापारी, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोनों तक पहुंची पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

8.68 लाख की लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार:बिजनेस पार्टनर से रुपए लेकर जा रहा था व्यापारी, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोनों तक पहुंची पुलिस

8.68 लाख की लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार:बिजनेस पार्टनर से रुपए लेकर जा रहा था व्यापारी, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोनों तक पहुंची पुलिस

चूरू : चूरू के साहवा थाना क्षेत्र में बाइक सवार से लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामप्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार दिन की मेहनत से यह सफलता हासिल की। हनुमानगढ़ के नोहर खुईया निवासी राकेश मेघवाल 2 मार्च को अपने व्यापारी मित्र से उधार के पैसे लेकर बाइक से जा रहा था। रैयाटुण्डा से सोमसीसर रोड पर लुटेरों ने उसकी बाइक रोककर 8 लाख 68 हजार रुपए, बाइक की चाबी और मोबाइल छीन लिया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई टीमें बनाईं। टीमों ने पल्लू, खुईयां, भालेरी और रावतसर में कैंप कर हजारों सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही गांव-ढाणी में मुखबिर नेटवर्क से जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने भावलदेसर के मोहनलाल जाट (28) और थान सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

इस कार्रवाई में साहवा थाने के कॉन्स्टेबल भूराराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाधिकारी रामप्रताप सिंह, एएसआई कैलाशचंद्र, कॉन्स्टेबल रविंद्र सिंह, जगदीश, उमेश, साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल भागीरथ, धर्मवीर सिंह और डीएसटी के मुकेश शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22