54 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर कर्मचारियों ने ली सुरक्षा की शपथ, सुरक्षा मापदंढो पर कार्य करने वाले कर्मचरियों को किया सम्मानित
54 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर कर्मचारियों ने ली सुरक्षा की शपथ, सुरक्षा मापदंढो पर कार्य करने वाले कर्मचरियों को किया सम्मानित

खेतड़ीनगर : केसीसी प्रोजेक्ट के कंसनट्रेटर प्लांट परिसर में मंगलवार को 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस बड़े धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीड़ी गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महाप्रबंधक (सांद्रक) वीके इंद्रा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुनिल कटेवा, केसीसी महाप्रबंधक (खदान) पीड़ी बोहरा, सजू सी समे, एस शिवदर्शी, मयूख चटर्जी, डा. सूजिता, केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, ऑफिर्सस एसोसिएशन अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, एसएम अली मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने झंडारोह कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि जीडी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि दुर्घटनाएं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को दुबर्ल बनाती है, जिसका जीता जागता उदहारण कोलिहान खदान में हुआ हादसा है, करीब दस माह बीत जाने के बाद भी अभी तक कोलिहान खदान में कार्य शुरू नही हुआ जिससे प्रोजेक्ट को पिछले वर्ष की अपेक्षा कम मुनाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है क्योकि आप सुरक्षित रहोगे तो आप का परिवार व प्रोजेक्ट भी सुरक्षित रहेगा। उत्पादन करना जितना जरूरी है उतना ही सुरक्षित रहना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि हमारा शुन्य दुर्घटना का लक्ष्य है।
वीके इंद्रा ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरक्षा और कल्याण विकसित भारत के लिए अत्यावशक थीम पर सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। सुनील कटेवा ने सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 2023 में 13 दुर्घटनाएं हुई थी, जो 2024 में कम हुई लेकिन कोलिहान हादसा बहुत बड़ा हादसा था, उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर कार्य करते समय सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करे, सफाई का ध्यान रखे, कार्य की पुरी जानकारी होना, मशीनों की समय-समय पर मरम्मत जरूर करें।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ने सेफ्टी पार्क का उदघाटन किया। एसके मिश्रा आगंतुकों का आभार प्रकट किया। विजेश कुमार शर्मा ने कर्मचारियों व अधिकारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर सुरक्षा के मापदंढों पर कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्य करते समय हादसे में खत्म हुए कर्मचारियों को दो मिनट का मोन धारण कर श्रद्धांजली दी।
इस मौके पर राहुल रॉय सिन्हा, देवेंद्र वर्मा, अवशेष छटवार, राजकुमार बाडेटिया, अशोक पुनिया, नीरज मीणा, डॉ गोपाल राठी, नागेश राजपुरोहित, राजवीर सिंह, रामलाल वर्मा, चरण सिंह सहित कई कर्मचारी व अधिकारियों ने सुरक्षा की शपथ ली। संचालन प्रवीण कुमार ने किया