[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज चांद दिखते ही कल से शुरू होंगे रोजे:रमजान की तैयारियों में जुटे लोग, बाजारों में चहल-पहल बढ़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आज चांद दिखते ही कल से शुरू होंगे रोजे:रमजान की तैयारियों में जुटे लोग, बाजारों में चहल-पहल बढ़ी

आज चांद दिखते ही कल से शुरू होंगे रोजे:रमजान की तैयारियों में जुटे लोग, बाजारों में चहल-पहल बढ़ी

झुंझुनूं : रमजान का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है। झुंझुनूं में मुस्लिम समुदाय के लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। आज चांद दिखाई देने के साथ ही कल से पहला रोजा रखा जाएगा। इसको लेकर बाजारों में रौनक है। इफ्तार-सहूर के सामान की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।

रमजान की शुरुआत से पहले बाजारों में काफी हलचल देखने को मिल रही है। लोग खजूर, फल, दूध, सेवइयाँ, सूखे मेवे और इफ्तार में उपयोग होने वाले अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। शहर की प्रमुख किराना और फल-सब्जी की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इफ्तार और सहरी की तैयारियों को लेकर घरों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

पहला रोजा 13 घंटे का रहेगा

पहले रोजे की अवधि करीब 13 घंटे की होगी। रोजेदार सुबह सहरी के वक्त कुछ खाकर रोजा रखेंगे और दिनभर बिना कुछ खाए-पिए रहेंगे। शाम को तय समय पर रोजा खोला जाएगा, जिसे इफ्तार कहा जाता है। रमजान में हर दिन रोजे की अवधि धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी।

इबादत में जुटेंगे रोजेदार

रमजान के महीने को इस्लाम में बेहद पाक माना जाता है। इस दौरान लोग रोजा रखकर इबादत करते हैं और अल्लाह से रहमत की दुआ मांगते हैं। रोजेदार पांच वक्त की नमाज के साथ तरावीह की नमाज भी अदा करेंगे। मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां लोग सामूहिक रूप से इबादत करेंगे।

सामाजिक सद्भाव का भी महीना

रमजान केवल इबादत का ही महीना नहीं है, बल्कि यह जरूरतमंदों की मदद और भाईचारे को बढ़ाने का भी समय होता है। लोग गरीबों को दान करते हैं और इफ्तार में जरूरतमंदों को शामिल कर उनकी मदद करते हैं। कल से पहला रोजा शुरू होने के साथ ही मुस्लिम समाज इबादत में लीन हो जाएगा और पूरे महीने अल्लाह की रहमत की दुआ करेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet