[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजट सत्र में बोलते हुए ‌प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की 8 करोड़ जनता के हितों का बजट है*हरलाल सहारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बजट सत्र में बोलते हुए ‌प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की 8 करोड़ जनता के हितों का बजट है*हरलाल सहारण

बजट सत्र में बोलते हुए ‌प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की 8 करोड़ जनता के हितों का बजट है*हरलाल सहारण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : विधायक हरलाल सहारण ने विधानसभा के बजट सत्र में बोलते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की 8 करोड़ की जनता के हितों का बजट है ।यह बजट किसान, गरीब, महिला के हित का ध्यान रखने वाला बजट है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश के इस बजट को देखकर विपक्ष के पास किसी प्रकार का मुद्दा नहीं होने पर उसने झूठे मुद्दों को उठाकर राजनीति करने का प्रयास किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का अपमान किया है और अब भी वह संविधान का अपमान कर रही है। उन्होंने वर्तमान बजट को प्रदेश को विकसित और खुशहाल बनाने वाला बजट बताया उन्होंने प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा की सरकार ने किसानों के हित के लिए काम किए हैं किसान सम्मान निधि के रूप में 9000 की राशि किसानों के खाते में देने का जो संकल्प लिया है वह सराहनीय है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर लोकतंत्र को तार-तार करने का आरोप लगाते हुए कहा इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना होना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है उन्होंने इस अवसर पर चूरू में रिंग रोड के लिए पर्याप्त बजट देने की अपील करते हुए कहा कि इस पर्याप्त बजट से यहां लोगों को सुविधा मिल पाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा 10 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ने पर प्रदेश सरकार का अभिनंदन भी किया, साथ ही उन्होंने यमुना जल समझौते से चूरू को होने वाले लाभ के बारे में कहा कि इससे चूरू के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने चूरू को मरुस्थलीय जिला घोषित करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा की राजस्थान की जनता सब जानती है और कांग्रेस कि इस ओछी राजनीति को प्रदेश की जनता कभी सहन नहीं करेगी।

Related Articles