पीहर आई महिला और उसके मां के साथ मारपीट:पति ने दोनों को डंडे से पीटा, गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती
पीहर आई महिला और उसके मां के साथ मारपीट:पति ने दोनों को डंडे से पीटा, गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में पीहर आई महिला और उसकी मां से पति ने शराब के नशे में मारपीट की। घायल हालत में महिला को उसकी मां ने डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया।
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल जटिया देवी (45) ने बताया कि उसकी शादी मेड़ता सिटी निवासी बनवारीलाल के साथ हुई है। चार दिन पहले वह अपने बच्चों के साथ पीहर आई थी। बुधवार रात पति बनवारीलाल शराब पीकर घर आया। जिसने बिना किसी बात के मेरे साथ डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आई मेरी बुजुर्ग मां के साथ भी बनवारीलाल ने मारपीट की। रात के समय शोर मचाने पर पड़ोसी और आस पास के लोग उठकर आए। जिन्होंने बीच बचाव किया।
महिला ने बताया कि पहले भी कई बार बनवारीलाल ने नशा कर उसके साथ मारपीट की। विवाहिता ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ दिनभर घर में रहती है। शाम को शराब पीकर आने पर मारपीट करना शुरू कर देता है। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड से विवाहिता की शिकायत अस्पताल चौकी में भी भिजवाई गई है।