[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीलंका बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की पहली जीत:चिड़ावा के दिशांत-राजेश की जोड़ी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सीधे सेटों में हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीलंका बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की पहली जीत:चिड़ावा के दिशांत-राजेश की जोड़ी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सीधे सेटों में हराया

श्रीलंका बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की पहली जीत:चिड़ावा के दिशांत-राजेश की जोड़ी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सीधे सेटों में हराया

चिड़ावा : श्रीलंका में सुपर हंड्रेड इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन हो रहा है। जिसमें भारत को पहली सफलता मिल गई है। चिड़ावा के खिलाड़ी दिशांत थालौर और राजेश वर्मा की जोड़ी ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। मंगलवार की रात खेले गए युगल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मेजबान श्रीलंका के शामिरू रणसिंघे और पामुडु रंडीलिंगमा को सीधे सेटों में 21-10, 21-14 से मात दी। 25 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे दोनों खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला ताइवान के हुआन सुंग और लिन टिंग यू से होगा। दिशांत थालौर और राजेश वर्मा ने हाल ही में सिंगापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सीनियर प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62