[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश:चिड़ावा थाने में किया प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई न होने पर धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश:चिड़ावा थाने में किया प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई न होने पर धरना

चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश:चिड़ावा थाने में किया प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई न होने पर धरना

चिड़ावा : चोरी की बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित पिचानवा गांव के ग्रामीणों ने चिड़ावा थाने के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और थाने के बाहर धरना दिया। पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार चोरियां होने के बावजूद पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। इससे लोगों की मेहनत की कमाई चोरी हो रही है। थाने में सीआई की अनुपस्थिति में मौजूद पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

प्रदर्शन में किसान सभा के चिड़ावा तहसील अध्यक्ष राजेंद्र चाहर समेत प्रहलाद, सुनील, सुरेश झाझडिया, ओमप्रकाश शर्मा, महावीर योगी और अन्य ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने पुलिस को कड़ी चेतावनी दी और चोरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी संख्या में एकत्र ग्रामीणों ने जाजम बिछाकर धरना दिया और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62