[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिव रात्री पर्व पर मंदिरों में गुंजे भोले बाबा के जयकारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिव रात्री पर्व पर मंदिरों में गुंजे भोले बाबा के जयकारे

शिव रात्री पर्व पर मंदिरों में गुंजे भोले बाबा के जयकारे

खेतड़ी नगर : केसीसी टाउनशीप के विभिन्न मंदिरों में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन धर्म मंदिर में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर को आकर्षक रूप से शृंगार किया गया है। मंदिर को भी फूलों और रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता व महिला समाज अध्यक्ष रीना गुप्ता की मुख्य यजमानी में पंडित सुमन तिवाड़ी ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवा कर महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया। सनातन धर्म मंदिर में सुबह से ही श्रद्धांलू शिव लिंग पर दूध चढा कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की भोले बाबा का आर्शिवाद लिया। इसी प्रकार सुभाष मार्केट स्थित शिव धर्मशाला, गायत्री मंदिर, दुर्गा बाड़ी, थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर, प्रथम सेक्टर स्थित शिव मंदिर, आजाद मार्केट स्थित शिव मंदिर, सीआईएसएफ के शिव मंदिर में भी दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62