[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फैजाने ओलिया कॉन्फ्रेंसः उर्स-ए- कादरी कुल की रस्म के साथ संपन्न हुए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फैजाने ओलिया कॉन्फ्रेंसः उर्स-ए- कादरी कुल की रस्म के साथ संपन्न हुए

सूफी संतो ने देश भर में अमन चैन और भाईचारा स्थापित किया ‌ शहर इमाम सैयद मोहम्मद अनवार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित ‌ जामा मस्जिद परिसर में अंचल के महान सूफी विद्वान हजरत अल्लामा मुफ्ती सय्यद इनायतुल्लाह साहब कादरी (रह) व हजरत मौलाना मुफ्ती सय्यद मोहम्मद सिद्दीक शाह साहब कादरी के वार्षिक उर्स ए कादरी झंडे की रस्म के साथ शुरु हुए। शहर इमाम सय्यद मोहम्मद अनवार नदी मुल कादरी की सदारत में फैजाने – ओलिया कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें विशेष आमंत्रित हजरत हाफिज नौशाद अहमद कादरी बीकानेरी ने संबोधित किया । देर रात तक चला कार्यक्रम में शहर इमाम ने कहा सूफी-संतों ने देश -भर में अमन- चैन और भाईचारे का पैगाम दिया ।उर्स- ए -कादरी में अकीदतमंद लोगों ने भाग लिया।

खानका -ए -कादरिया के पीठाधीश्वर सय्यद अबरार हुसेन कादरी ने बताया कि इस अवसर पर बाद नवाज मगरिब के एक आम लंगर (खाना) का भी इंतजाम किया गया और दिनभर अकीदतमंदो ने मजार पर चादर चढ़ाई और मन्नतें मांगी ‌ दिन भर जायरीनों ‌ का हुजूम लगा रहा ‌। फूल-मालाएं व चादर चढ़ाई गई और दुआएं की गई । उर्स के मौके पर सैयद मंजूर आलम, सैयद मोहम्मद हुसैन, सैयद गुलाम मुस्तफा ‌, मौलाना अनीस रजा ‌ आदि मौजूद रहे।इसी क्रम में देर रात तक ‌ नाते पाक व तकरीर का कार्यक्रम हुआ ‌। ओर सलातो सलाम ‌ पढ़ा गया। ओर कुल की रस्म के साथ उर्स ए कादरी का समापन हुआ। कार्यक्रम का‌ संयुक्त सफल संचालन ‌ इदरीश राज चूरवी एवं मौलाना जमील अख्तर बीकानेरी,‌ ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62