कांग्रेस विधायकों के निलंबन और राजगढ़ की अनदेखी पर विरोध:सादुलपुर में यूथ कांग्रेस ने CM भजनलाल का पुतला फूंका, इंदिरा गांधी पर टिप्पणी का भी विरोध
कांग्रेस विधायकों के निलंबन और राजगढ़ की अनदेखी पर विरोध:सादुलपुर में यूथ कांग्रेस ने CM भजनलाल का पुतला फूंका, इंदिरा गांधी पर टिप्पणी का भी विरोध
सादुलपुर : सादुलपुर में यूथ कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष रोहित पूनिया गागड़वास के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के मुख्य कारणों में बजट 2025-26 में राजगढ़ की अनदेखी और मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रति की गई टिप्पणी शामिल है। साथ ही निलंबित कांग्रेस विधायकों की बहाली की मांग भी की गई।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्व विधायक कृष्णा पुनिया के आवास से जुलूस निकालते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने भाजपा सरकार की कथित तानाशाही का विरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष रोहित पूनिया ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में राजगढ़ को बजट में बड़ी सौगातें मिलती थीं। उन्होंने स्थानीय विधायक पर क्षेत्र से गायब रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजगढ़ की जनता बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है।
कार्यक्रम में देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया, पुष्पा सिंघल, रामपाल, महिपाल गोदारा, जिला महासचिव प्रदीप रड़वा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034475


