12 मिनट में डॉक्टर के घर से चोरी:15 लाख रुपए और गहने ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
12 मिनट में डॉक्टर के घर से चोरी:15 लाख रुपए और गहने ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
चिड़ावा : चिड़ावा में एक डॉक्टर के घर से दिन-दहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई है। लाखू ग्राम पंचायत के पिचानवां गांव में डॉ. नवीन बराला के घर से चोर 15 लाख रुपए नकद और गहने चुरा ले गए।
चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया। वारदात के समय डॉ. बराला चिड़ावा में ड्यूटी पर थे। घर में ताला लगा हुआ था। तीन चोरों ने महज 12 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया।
चोर बाइक पर सवार होकर आए थे। उनकी उम्र 25-30 साल के बीच है। मेघवाल मोहल्ले के पास की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शाम को जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तब चोरी का पता चला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2112878


