भाजपा सरकार की तानाशाही के विरुद्ध कांग्रेसी करेंगे विधानसभा घेराव
भाजपा सरकार की तानाशाही के विरुद्ध कांग्रेसी करेंगे विधानसभा घेराव
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले से भी शामिल होंगे सैकड़ो कांग्रेसीःभाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” स्व. इन्दिरा गांधी जी पर अमर्यादित टिप्पणी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जी समेत वरिष्ठ 6 कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित करने, भाजपा के मंत्रियों द्वारा विवादित बोल व भाजपा सरकार की हठधर्मिता के विरोध में कल 24 फ़रवरी 2024 को विधानसभा घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सैनी व शाहबाज फारूकी ने बताया कि झुंझुनू कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसी इस विधानसभा घेराव में शामिल होने जयपुर पहुंचकर तानाशाही के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेंगें। जिले के कांग्रेस सांसद, विधायक /विधायक प्रत्याशी, जिले के एआईसीसी व पीसीसी सदस्य व पदाधिकारी, प्रधान, चैयरमैन, वाइस चेयरमैन, जिला परिषद् सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षदगण, जिले में निवासरत एआईसीसी व पीसीसी पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, स्थानीय व नगर निकाय जन प्रतिनिधि, अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, एन एस यू आई,महिला कांग्रेस, सेवादल एवं सभी विभागों (कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, पर्यावरण प्रकोष्ठ ,विधि एवं मानवाधिकार विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग आदि) के पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन शामिल होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034883


