जाट विकास संस्थान में नई कार्यकारिणी का गठन:दौलतराम सारण अध्यक्ष और रेणुका चौधरी महिला शाखा की अध्यक्ष बनीं
जाट विकास संस्थान में नई कार्यकारिणी का गठन:दौलतराम सारण अध्यक्ष और रेणुका चौधरी महिला शाखा की अध्यक्ष बनीं

सरदारशहर : सरदारशहर में जाट विकास संस्थान के सभागार हॉल में रविवार को बैठक हुई। रेवतराम बेनीवाल की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एडवोकेट महेंद्र सिंवर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से दौलतराम सारण को अध्यक्ष और रेणुका चौधरी को महिला शाखा की अध्यक्ष चुना। दोनों पदाधिकारियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

महिला शाखा अध्यक्ष रेणुका चौधरी ने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने नशामुक्ति अभियान शुरू करने की भी घोषणा की। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नई दिशा देना है।
कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी, डेयरी अध्यक्ष लालचंद मूंड, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष ईश्वरराम डूडी,इस मौके पर नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी, डेयरी अध्यक्ष लालचंद मूंड, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष ईश्वरराम डूडी, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण,प्रभुराम पुनिया, पूर्व मंडी अध्यक्ष इंद्राज सारण, मजीत बामल,एडवोकेट महेंद्र सिवर, हीरालाल बेनीवाल, प्रभुदयाल सिहाग, सरपंच भागीरथ सारण,लाभूराम सारण, रणवीर सारण, विजय पोटलिया, पूर्व उप प्रधान ताराचंद सारण,श्योकरण पोटलिया, चुन्नीलाल,भीमराज बेनीवाल,रामकरण बैदा,ओमप्रकाश सारण, रामजस चाहर, फ़ुसाराम हुड्डा, जयनारण बेनीवाल, महेंद्र पुनिया,हरलाल बेनीवाल, धनपत चौधरी, सरपंच लादूराम पुनिया, महावीर जाखड़, मुन्नीलाल सुंडा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दोनो पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन इंद्राज सारण ने किया।