[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी बजट बैठक में बोले-:नानी बीड़ के लिए 341 करोड़ का प्रस्ताव भेजा, शेखावटी में पयेजल के लिए 7 हजार 900 करोड़ स्वीकृत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी बजट बैठक में बोले-:नानी बीड़ के लिए 341 करोड़ का प्रस्ताव भेजा, शेखावटी में पयेजल के लिए 7 हजार 900 करोड़ स्वीकृत

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी बजट बैठक में बोले-:नानी बीड़ के लिए 341 करोड़ का प्रस्ताव भेजा, शेखावटी में पयेजल के लिए 7 हजार 900 करोड़ स्वीकृत

सीकर : राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा- केंद्र सरकार का दूसरा बजट भारत को 2047 में विकसित भारत बनाने की कल्पना के साथ समावेशी बजट के रूप में आया है। तिवाड़ी ने यह बात सीकर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित बजट घोषणाओं की त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन और समीक्षा बैठक में बोलते हुए कहीं। बैठक में वन मंत्री संजय शर्मा, जिले की प्रभारी सचिव आरती डोगरा भी मौजूद रही।

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा – पिछले बजट के अधिकांश काम पूरे हो गए हैं। बजट में जितने भी काम है उन्हें चिह्नित कर पूरा कर लिया जाएगा। सीकर और झुंझुनूं में दो बड़े काम हैं। पहला काम पेयजल का है जिसके लिए 7 हजार 900 हजार करोड रुपए की वित्तीय और फाइनेंस स्वीकृति राज्य सरकार व केंद्र सरकार ने जारी कर दी है। इसके तहत 1100 क्यूसेक पानी इंदिरा गांधी कैनाल आएगा।

यमुना जल समझौते को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल, नायाब सिंह सैनी और सीआर पाटिल की दिल्ली में मीटिंग हो चुकी है, जिसमें राज्य सरकार ने डीपीआर के लिए 60 करोड़ रुपए का बजट दिया है। वहीं हरियाणा सरकार ने भी अपने बजट में इसके लिए प्रावधान किया है। अब केंद्र सरकार इसकी देखरेख कर रही है। यह योजना जल्दी प्रारंभ हो जाएगी और 1900 क्यूसेक पानी सिंचाई के लिए शेखावाटी को और सीकर जिले को मिलेगा।

रैवासा में भक्तमाल के लेखक नाभादास की स्मारिका बनाने के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। जीणमाता और सिकराय माता में विकास के काम करने का काम भी किया जाएगा। रैवासा में एक वैदिक विद्यालय खोलने के लिए भी काम किया गया है। जिसके लिए 50 बीघा जमीन की आवश्यकता है। जिसके बाद वैदिक विद्यालय भी अब प्रारंभ हो जाएगा। नानी बीड के गंदे पानी से निजात पाने के लिए 341 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया है, उस पर भी चर्चा हो रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62