[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रोले ने कार को टक्कर मारी:कोई हताहत नहीं; कार क्षतिग्रस्त, ट्रोला जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रोले ने कार को टक्कर मारी:कोई हताहत नहीं; कार क्षतिग्रस्त, ट्रोला जब्त

ट्रोले ने कार को टक्कर मारी:कोई हताहत नहीं; कार क्षतिग्रस्त, ट्रोला जब्त

चिड़ावा : चिड़ावा में पिलानी बाइपास पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कार और ट्रोले की टक्कर हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना पिलानी रोड बाईपास चौराहा सर्किल के पास हुई। कार पिलानी से चिड़ावा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सूरजगढ़ बायपास से झुंझुनूं की तरफ जा रहा ट्रोला टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही कि कार चालक मंजीत पुत्र मनीराम और अन्य लोगों को कोई चोट नहीं आई। मंजीत वर्तमान में चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी में रहता है। वह अपने परिवार के साथ पिलानी से लौट रहा था। सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस के ओमप्रकाश नरूका टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर लिया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य कर दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini