ओपन जेल में सजा काट रहे बंदी पर पत्थर फेंके:4 युवकों ने आवाज लगाकर दीवार के पास बुलाया,मामला दर्ज
ओपन जेल में सजा काट रहे बंदी पर पत्थर फेंके:4 युवकों ने आवाज लगाकर दीवार के पास बुलाया,मामला दर्ज
सीकर : सीकर के शिवसिंहपुरा में स्थित जिला कारागृह में ओपन जेल में मर्डर के मामले में सजा काट रहे बंदी पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ओपन जेल के बंदी रमेश ने उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है कि 22 फरवरी को सुबह वह ओपन जेल में काम कर रहा था। इसी दौरान पीछे से उसे आवाज़ लगाई गई। जब वह दीवार की तरफ गया तो वहां पीछे की तरफ खड़े मनोज रणवा,अंकित चौधरी और दो अन्य लोगों ने उस पर पथराव किया। जिससे रमेश कुमार के सिर पर चोट आई। फिलहाल उद्योग नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच ASI बीरबल सिंह कर रहे हैं। जिनका उक्त मामले में कहना है कि बंदी रमेश कुमार ने बताया कि वह पत्थर फेंकने वाले लोगों को पहले से नहीं जानता। उसे आवाज लगाकर दीवार के पास बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045950

