[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिंदुस्तान कॉपर के बंद पड़े संयंत्रों को पुन: शुरू करवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिंदुस्तान कॉपर के बंद पड़े संयंत्रों को पुन: शुरू करवाने की मांग

हिंदुस्तान कॉपर के बंद पड़े संयंत्रों को पुन: शुरू करवाने की मांग

खेतडीनगर : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन समारोह में गोठड़ा  सरपंच सरती देवी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के प्रबुद्ध लोगों व वार्ड पंचों ने मुख्य अतिथि पूनम धर्मपाल गुर्जर को विधायक खेतड़ी इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के नाम ज्ञापन देकर हिंदुस्तान कॉपर के बंद पड़े संयंत्रों को पुन: शुरू करने सहित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया।

समाज सेवी हरिराम गुर्जर ने बताया कि ज्ञापन में खेतड़ी क्षेत्र की लाइफ लाइन कहे जाने वाले हिंदुस्तान कोपर के बंद पड़े संयंत्रों को पुन: शुरू किए जाने, राजकीय चिकित्सालय गोठड़ा के सामने बने बरसाती नाले को पक्का किए जाने, ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम ढाणी भरगडान में पेयजल किल्लत को ध्यान में रखते हुए एक उच्च जलाशय का निर्माण करवाने ,ढाणी भरगडान मुख्य सड़क से नानूवाली बावड़ी तक सड़क बनवाने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोठडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करवाने की मांग का ज्ञापन दिया। सरपंच सरती देवी ने कहा कि केसीसी प्रोजेक्ट में पानी की कमी होने की वजह से प्लाट बंद पडे हुए है। राज्य व केन्द्र में भाजपा की सरकार है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से राज्य सरकार और केन्द्र सरकार से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62